भोपालमध्य प्रदेश

बदमाशों ने चाकू की नोक पर स्कूटी और मोबाइल लूटा

बदमाशों ने चाकू की नोक पर स्कूटी और मोबाइल लूटा
​भोपाल, यशभारत। राजधानी में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात से लगाया जा सकता है। भोपाल टॉकीज के पास मेट्रो निर्माण स्थल के नजदीक स्कूटी सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को चाकू की नोक पर बंधक बनाया, बेरहमी से पीटा और उसकी स्कूटी व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
​ मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक फैजान पिता मोहम्मद हसीब जो काजी कैंप में किराए से रहता है, वह देर रात अपने दोस्त के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन बिरयानी लेने गया था। लौटने के दौरान, भोपाल टॉकीज के पास घात लगाए स्कूटी सवार बदमाशों ने उसे रोका। बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में फैजान को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। लूटपाट के बाद, बदमाश फैजान की स्कूटी और मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
​वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। शाहजहानाबाद थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। मेट्रो निर्माण स्थल के पास अंधेरे और सुनसान जगह का फायदा उठाकर बदमाशों द्वारा की गई यह लूट शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button