जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कार्यकर्ता के मन की बात शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे कांग्रेस संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य: रवि बहादुर सिंह

जबलपुर यश भारत। प्रदेश में शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के लिए ग्रामीण अध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए ज्वालापुर हरिद्वार के विधायक रवि बहादुर सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ता के माध्यम से अध्यक्ष का चुनाव करना तो है ही साथ ही आम कार्यकर्ता की बात शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे इसके लिए गुजरात की तर्ज पर मध्य प्रदेश और हरियाणा में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक वे दो बार जबलपुर प्रवास पर आ चुके हैं और इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से लेकर अंतिम पंक्ति के कार्यकर्त्ता तक पहुंचने का प्रयास किया है। लगभग 8 दिनों तक विधानसभावार से लेकर ब्लॉक और स्तर तक के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी और चर्चा कर उनके मन की बात भी सुनी है जिसके आधार पर हमने जो डाटा तैयार किया है वह पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अभियान के सूत्रधार कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस एक ऐसी अकेली पार्टी है जो वंचित शोषित दलित पिछड़ों और समाज के हर वर्ग की बात करती है तथा संवाद पर विश्वास रखती है। संगठन सृजन अभियान के सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में दिखाई देंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी जिला अध्यक्ष बनेगा उसकी नियुक्ति में आम कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका नजर आएगी। पत्रकार वार्ता को पूर्व मंत्री राजेंद्र मिश्रा विधायक रजनीश सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ग्रामीण अध्यक्ष डॉक्टर नीलेश जैन पूर्व विधायक संजय यादव पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया तविंदर कौर गुजराल राधेश्याम चौबे जगदीश सैनी सम्मति सैनी सतीश तिवारी अरुण पवार मधु चौधरी आदि भी मौजूद रहे। पत्रकारों से चर्चा के पूर्व भी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उनसे मिलने के लिए सर्किट हाउस पहुंच रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button