इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुंबई में ‘द लीडिंग टॉप 30 नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन

उत्कृष्टता और सामाजिक नेतृत्व का सम्मान

मुंबई में ‘द लीडिंग टॉप 30 नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन

उत्कृष्टता और सामाजिक नेतृत्व का सम्मान

मुंबई, यश भारत । मुंबई में मुंबई हलचल और फ्लोरियन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘द लीडिंग टॉप 30 नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित अवसर पर ‘द कूट्योर पेज़ेस’ लक्ज़री कॉफी टेबल बुक (लिमिटेड एडिशन) का भी विशेष विमोचन किया गया, जिसने समारोह को विशिष्ट पहचान प्रदान की।

इस कार्यक्रम का आयोजन खण्डवानी ग्रुप के सहयोग से किया गया, जबकि ट्रेनडींग टाइम्स ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। आयोजन को नीति आयोग और एमएसएमई का विशेष समर्थन प्राप्त रहा, जिससे इसकी राष्ट्रीय महत्ता और अधिक सुदृढ़ हुई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा एवं मंजू लोढ़ा जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। वहीं विशिष्ट अतिथियों में राकेश अग्रवाल, श्याम सिंघानिया और संजीव गुप्ता जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर व्यापार, समाजसेवा, चिकित्सा, विधि, शिक्षा, मीडिया, कला और नेतृत्व जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 30 विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के मंच उन प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान प्रदान करते हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में नेतृत्व और नवाचार की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘द लीडिंग टॉप 30 नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि प्रतिभा, उत्कृष्टता और सामाजिक प्रभाव का उत्सव है।

समारोह का समापन सभी सम्मानित अतिथियों को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ। यह आयोजन प्रेरणा, सम्मान और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों की पहचान की एक अविस्मरणीय मिसाल बनकर उभरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button