जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

साइबर ठगों का बढ़ता जाल,सीबीआई अफसर बन युवती से ठगे एक लाख, मोबाइल हैक कर 4.30 लाख उड़ाए

जबलपुर, यशभारत

जबलपुर, यशभारत। शहर में साइबर ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। कोतवाली और रांझी थाना क्षेत्रों में सामने आए तीन अलग-अलग मामलों में साइबर अपराधियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर और मोबाइल हैक कर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र की चेरीताल निवासी रिंकी अहिरवार ने शादी के लिए एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई थी। कुछ दिनों बाद खुद को इंग्लैंड निवासी बताने वाले युवक ने उनसे संपर्क किया और पार्सल भेजने का झांसा दिया। बाद में एक व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए पार्सल छुड़ाने के नाम पर टैक्स जमा कराने का दबाव बनाया। युवती ने क्यूआर कोड के माध्यम से अलग-अलग खातों में कुल एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

वहीं रांझी क्षेत्र में मोबाइल हैक कर दो लोगों के बैंक खातों से ऑनलाइन रकम निकाल ली गई। सुभाष नगर निवासी दुर्गेश रैकवार के खाते से 49,900 रुपये और मानेगांव निवासी विजय भलावी के खाते से यूपीआई के जरिए 3.80 लाख रुपये निकाल लिए गए। हालांकि त्वरित शिकायत के चलते एक लाख रुपये वापस मिल गए। पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक, क्यूआर कोड और संदिग्ध कॉल से सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button