जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सैलरी चुराने साड़ी वाली दीदी आई’ अब निर्मला सीतारमण पर कुणाल कामरा ने कसा तंज

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर विवादों में घिरे स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जहां वह एक गाने के जरिए वित्त मंत्री को ‘निर्मला ताई’ बुला रहे हैं और नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

 

वित्त मंत्री पर कुणाल कामरा का तंज

करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में कामरा ने व्यंग करते हुए कहा,”आपका टैक्स का पैसा हो रहा है हवा हवाई। इन सड़कों की बर्बादी करने सरकार है आई। मेट्रो है इनके मन में खोद कर लें अंगड़ाई। ट्रैफिक बढ़ाने ये है आई, ब्रिजेस गिराने ये है आई। कहते हैं इसको तानाशाही।”

 

कामरा ने आगे गाते हुए कहा, देश में इतनी महंगाई सरकार के साथ है आई। लोगों की लूटने कमाई साड़ी वाली दीदी आई। सैलरी चुराने ये है आई। मिडिल क्लास दबाने ये है आई। पॉपकॉर्न खिलाने ये है आई। कहते हैं इसको निर्मला ताई।”

कामरा ने एकनाथ शिंदे को कहा था ‘गद्दार’

हाल ही में कामरा ने मुंबई के खार स्थित यूनीकांटीनेटल होटल के हैबिटेट स्टूडियो में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गद्दार कहते हुए उन पर हिंदी फिल्म दिल तो पागल है के एक गाने की पैरोडी बनाकर गाई थी। इस कविता के वायरल होने के बाद शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने उक्त स्टूडियो में जाकर जमकर तोड़फोड़ की।

 

खिलाफ बोलते वक्त एक शिष्टाचार होना चाहिए: एकनाथ शिंदे

कुणाल कामरा के बयान पर एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया भी दी। शिंदे ने अपने ऊपर कटाक्ष की तुलना किसी व्यक्ति के खिलाफ बोलने की सुपारी लेने से की। उन्होंने कहा कि मैं भी व्यंग्य को समझता हूं। मगर किसी के खिलाफ बोलते वक्त एक शिष्टाचार होना चाहिए। वरना क्रिया ही प्रतिक्रिया की वजह बनती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button