भोपाल

घरों की रैकी कर चोरी की वारदात को देता था गिरोह .. कमला नगर और कोलार क्षेत्र से आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, साठ लाख का माल बरामद

यशभारत ब्रेकिंग

घरों की रैकी कर चोरी की वारदात को देता था गिरोह

.. कमला नगर और कोलार क्षेत्र से आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, साठ लाख का माल बरामद

यशभारत भोपाल

घरों की रैकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी में उपयोग किए गए वाहन समेत चोरी का माल भी बरामद किया है।

लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने टीम गठित करने के निर्देश दिए थे।

थाना प्रभारी चूना भट्टी, थाना कोलार की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया था। कमिश्नर ने बताया कि

24 जून को उर्मिला जैन पति रमेश चंद्र जैन उम्र 65 साल निवासी म.नं.34 ए कृष्णा हाउसिंग सोसायटी चुनाभट्टी भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट की थी कि अपने पति के साथ घर का दरवाजा बंद कर मंडीदीप अपनी दुकान चली गई थी। शाम 08.00 बजे जब वापस घा आयी तो देखा कि घर के दरवाजों की कुंडी टूटी थी एवं अंदर सामान बिखरा पड़ा था साथ ही अलमारी में रखी ज्वेलरी एवं नगदी चोरी हो चुकी थी। चुना भट्टी थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया था।

आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाले गए। संदिग्ध व्यक्ति फरियादी के घर से चोरी गए सामान के साथ दिखे। पुलिस ने संदेह के आधार पर

सन्नी हरवंश पिता प्रमोद पिल्लई उम्र 20 साल निवासी शबरी नगर थाना कमला नगर, एक नाबालिग व 2. विधि घोषी पिता लाखन सिंह घोषी उम्र 22 साल निवासी बंजारी थाना कोलार रोड भोपाल, शीतल पति प्रमोद पिल्लई निवासी शबरी नगर थाना कमला नगर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की बात कबूल की। प्रीति घोषी द्वारा सूने मकानों की जानकारी उन्हे दी जाती थी जिसकी सूचना के आधार पर उन्होनें उक्त मकान की रैकी कर घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार चारों आरोपीयों के कब्जे से लगभग 18 लाख नगदी एवं 400 ग्राम के लगभग सोना, 3 किलो ग्राम चांदी सहित 60 लाख का सामन जब्त किया ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button