ग्रामीण कारीगरों की हुनरभरी वस्तुओं से सजेगी प्रदर्शनी

ग्रामीण कारीगरों की हुनरभरी वस्तुओं से सजेगी प्रदर्शनी
– दयालबाग़ स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शनी का शुभारंभ
भोपाल यशभारत। स्वदेशी उत्पादों और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दयालबाग़ प्रदर्शनी समिति, भोपाल द्वारा 22 से 23 नवंबर तक भव्य स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लघु उद्योग इकाइयों एवं ग्रामीण क्षेत्र के कारीगरों द्वारा निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ शनिवार को दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ओपी रावत पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत सरकार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि बसंत कुर्रे अतिरिक्त सचिव श्रम विभाग मध्य प्रदेश शासन ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। आयोजक प्रमोद सक्सेना ने बताया कि यह आयोजन स्वदेशी उत्पादों को समाज तक पहुंचाने और ग्रामीण कारीगरों को मंच देने का अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रदर्शनी में मिट्टी, लकड़ी, कपड़ा, हस्तनिर्मित घरेलू वस्तुएं, ग्रामोद्योग से तैयार उत्पाद तथा स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित स्वदेशी सामग्री विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।







