जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नशे के कारोबारी को रास नहीं आया सीसीटीवी कैमरा

जबलपुर यश भारत। अब्दुल हमीद वार्ड अंतर्गत खेरमाई मंदिर कटरा के समीप अवैध रूप से शराब बेचने वाले तत्वों को सीसीटीवी कैमरा लगाना रास नहीं आया और उन्होंने अपनी गतिविधियां को चारु सुचारे रूप से संचालित होती रहे इसलिए उन्होंने कैमरे को तोड़कर ही अलग कर दिया। क्षेत्रीय नागरिकों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को भी की है लेकिन अधारताल पुलिस के द्वारा इन तत्वों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही जिससे तत्वों के हौसले बुलंद है। क्षेत्र के रहने वाले योगेश सेन चंदन सेन आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि खेरमाई मंदिर के समीप रहने वाला नारायण जायसवाल और उसके बेटे प्रतीक जैसवाल और गौरव जयसवाल लंबे समय से अवैध शराब बेचने के काम में लिप्त हैं जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। इन लोगों के खिलाफ पुलिस में अनेक मामले भी दर्ज हैं और पूर्व में यह लोग जेल भी जा चुके हैं इनकी अवांछित गतिविधियों पर रोक लगा सके इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इन लोगों ने ही सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए ताकि उनकी गतिविधियां कैमरे में ना आए। इसकी शिकायत 5 मार्च को पुलिस अधीक्षक को भी की गई है लेकिन शिकायत पर कोई कार्यवाही आधार ताल पुलिस द्वारा नहीं की जा रही। अब शराब के कारोबार में लिप्त इन लोगों के खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण भी दर्ज है बावजूद इसके तत्वों पर कार्यवाही ना किया जाना आश्चर्यजनक है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि इनके खिलाफ तत्काल कार्यवाही कर क्षेत्र का माहौल खराब होने से बचाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button