जबलपुरमध्य प्रदेश

सिहोरा के घुघरा में तेंदुए की मौत से मचा हडकंप

वन विभाग की टीम जांच में जुटी

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर सिहोरा वन परिक्षेत्र के घुघरा में एक निजी संस्थान की जमीन में शुक्रवार की रात तेंदुआ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि तेंदुए की मौत कैसे हुई इस मामले का खुलासा अभी तक नहीं हुआ वहीं घटना स्थल पर वन अमले के अधिकारी रात से ही मौजूद रही। शनिवार की सुबह डीएफओ ऋषि मिश्रा भी मौके पर पंहुचे। जानकारी के मुताबिक मृत तेंदुए की उम्र एक वर्ष बताई जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में अज्ञात लोगों द्वारा तेंदुए को मारकर फेंकने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

05 23

फिलहाल वन विभाग द्वारा जांच के लिए कान्हा से डॉग स्कवॉड बुलाया गया । गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पूर्व ही इसी घुघरा वन परिक्षेत्र में दो सुअरों को मारकर दफनाने का मामला सामने आया था उसके बाद तेंदुआ का अधानक शव मिलने से वन प्राणियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button