जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सेप्टिक टैंक में गिरने से दो बच्चों की मौत पर आयोग ने लिया संज्ञान

जबलपुर यशभारत

सेप्टिक टैंक में गिरने से दो बच्चों की मौत पर आयोग ने लिया संज्ञान

जबलपुर यशभारत। गोहलपुर थानांतर्गत मनमोहन नगर त्रिमूर्ति नगर में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र के पास क्रिकेट खेलते समय बॉल ढूंढते हुए खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से दो भाई विनायक उर्फ़ तन्नू (12) और कान्हा (10) की मौत हो गई। यह दुखद घटना रविवार को घटी।
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित इस घटना के आधार पर आयोग ने जनहित में तुरंत संज्ञान लिया।
मानव अधिकार आयोग की मुख्य पीठ भोपाल में सदस्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह की एकल पीठ ने इसे मानव अधिकारों के उल्लंघन का मामला मानते हुए, जबलपुर कलेक्टर से घटना की जांच कराकर मृतकों के उत्तराधिकारियों को शासन की योजना/नियम के अनुसार देय आर्थिक सहायता राशि देने संबंधी कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button