जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मामूली बारिश में ही खुलने लगी दावों की पोल

जबलपुर यशभारत। हाल ही में नगर निगम के माननीय महापौर ने यह दावा किया था कि 90% नाला नालियों की सफाई पूरी हो चुकी है और इस वर्ष किन्हीं भी स्थितियों में जल भराव की स्थिति निर्मित नहीं होने दी जाएगी। लेकिन पिछली 24 घंटे में हुई मामूली बारिश ने दावों की कलई खोलना शुरू कर दिया है। अभी तो बारिश की शुरुआत भर है आगे आगे देखिए क्या होता है।

ऐसी ही एक तस्वीर मोतीलाल नेहरू और महर्षि महेश योगी वार्ड की सीमा पर पढ़ने वाले एक नाल की सफाई न होने के कारण घरों में पानी भरने की समस्या लेकर सामने आई है। बताया जाता है कि यहां नाले के आस-पास करीब 20 घरों में पानी भरने की समस्या खड़ी हो गई और लोग रात 2-00 बजे से परेशान नजर आ रहे हैं। सुबह होने पर क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद वा नगर निगम के जिम्मेदारों को फोन करना शुरू किये तब कहीं जाकर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और नाले की सफाई तथा पानी निकासी की व्यवस्थाओं को सुचारू
बनाने की कवायद शुरू की। क्षेत्रीय नागरिक तबस्सुम अंसारी ने एक जानकारी में बताया है कि जिनके घरों में पानी भरा है उनके नाम तस्लीम बानो मोहम्मद आमीन मंसूरी असगर अली बाबू भाई पप्पू खान अमजद खान मोहम्मद जलील आदि बताए गए हैं क्षेत्रीय लोगों ने इस समस्या को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। लोगों का कहना है कि जिस नाले के कारण जल भराव की यही स्थिति
निर्मित हुई उसे नाले की करीब 1 साल से सफाई ही नहीं हुई है। और निगम के कर्मचारियों का अब यह कहना है कि नाली के बीच में सीवर लाइन के पाइप होने के कारण कचरा भर जाने के कारण यह समस्या आई है अब वास्तविक कारण क्या है यह तो नगर निगम की जिम्मेदार लोग ही जाने लेकिन बारिश शुरू होने के साथ ही समस्याएं भी सामने आने लगी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button