इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पंडित विश्वनाथ दुबे की जयंती पर शहर ने किया उन्हें नमन

जबलपुर, यश भारत। उद्योगपति विचारक और अनेक लोगों के प्रेरणा स्रोत रहे शहर के प्रथम निर्वाचित महापौर विश्वनाथ दुबे की जयंती के मौके पर नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां मौजूद समाज के हर वर्ग के लोगों ने उन्हें याद किया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पंडित विश्वनाथ दुबे के परिजनों के साथ-साथ राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों से जुड़े हुए लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने विश्वनाथ दुबे के द्वारा किए गए कामों को याद किया। विश्वनाथ दुबे शहर ही नहीं देश के अग्रणी उद्योगपति होने के साथ-साथ एक नेता और विचारक थे जो अपनी बात हर मंच पर बड़े ही खुले मन से रखा करते थे, जिस से लोगों को सीख मिलती थी। उनकी राजनीति हमेशा दलगत राजनीति से उठकर रही और वह विकास की परिकल्पना को लेकर आगे बढ़ा करते थे। उनकी जयंती के मौके पर यश भारत संस्थापक आशीष शुक्ला द्वारा भी पुष्पांजलि अर्पित की गई और उन्हें नमन किया गया।

01 13

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button