राजधानी में खिली रही धूप, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजधानी में खिली रही धूप, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट
भोपाल यशभारत। प्रदेश के मौसम में लगातार परिर्वतन बना हुआ है। मौसम विभाग ने 17 जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं का दौर भी रहेगा। जबलपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में अगले 24 घंटों में 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को भोपाल का मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप खिली रही। लोगों को उमस तीखी धूप ने परेशान कर दिया।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में सक्रिय सिस्टम के कारण बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में डिप्रेशन और डीप डिप्रेशन की गतिविधियां बढ़ रही हैं। इसके प्रभाव से मध्यप्रदेश के पूर्वी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। दो चक्रवाती परिसंचरण तंत्र भी राज्य में प्रभावी हैं। इनमें से एक तंत्र प्रदेश के पूर्वी हिस्से पर सक्रिय है, जिससे आगामी 48 घंटों तक लगातार बारिश हो सकती है। जिसके कारण नदियों का जलस्तर भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश कृषि के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।







