आंख में मिर्ची डालकर जिस व्यापारी के साथ हुई थी लूट, एक साल बाद उसी के घर में हो गई लाखों की चोरी

जबलपुर यश भारत।1 साल पूर्व सदर स्थित ज्वेलरी शॉप में मिर्ची डालकर लूट करने वाली घटना पूरे शहर को याद है जिस प्रकार से यह घटना घटित हुई थी उसके बाद पूरे शहर में व्यापारियों में के माथे में चिंता की लकीरें ला दी थी।परंतु तत्कालीन पुलिस की सक्रियता के साथ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। घटना को लगभग 1 साल तो बीत गए परंतु ज्वेलरी व्यापारी पर अभी भी चोरों की तिरछी नजर बनी हुई है। लूट की घटना को 1 साल ही बीते थे कि इसी व्यापारी के घर को कल चोरों ने अपना निशाना बना लिया और लगभग 10-15 लाख का माल साफ कर दिया।
यह है मामला-संजीवनी नगर थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के समीप स्टेट बैंक के नजदीक आशीष सोनी नाम के ज्वैलरी व्यापारी पिछले कई सालों से निवास करते हैं रोजाना की तरह वह सदर स्थित अपनी शॉप अपनी पत्नी और बेटे के साथ 12:00 बजे निकल गए। घर में रिटायर्ड पिता अपनी बैंक की मीटिंग के लिए और बेटी अपनी अध्यापन कार्य के चलते घर से बाहर थी। सभी अपने कार्य क्षेत्र में व्यस्त थे और घर से बाहर थे, तभी लगभग 3:00 बजे से 9:00 बजे के बीच चोरों द्वारा घरों से लगभग सोना चांदी का सामान चोरी कर लिया गया।
लौट कर आये तो घर बिखरा पड़ा-धीरे-धीरे जब सारे सदस्य घर में पहुंचने लगे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें चोरी होने का शक हुआ और घर के अंदर जाकर देखा तो सोने चांदी के सारे सामान गायब थे ।पीड़ित के अनुसार लगभग 10 से 15 लाख का समान चोरी हो गया है।
1 साल पूर्व सदर में हुई थी लूट-वहीं दूसरी तरफ पीड़ित आशीष सोनी की ज्वेलरी शॉप सदर में है यह वही शॉप है जहां ओमती के कुछ युवकों द्वारा दुकान में पहुंचकर मिर्ची डालकर सोना लूट लिया था जिसके बाद शातिर लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया था अब ज्वेलरी व्यापारी के घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है।
पुलिस द्वारा मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए कार्रवाई की जाएगी और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। आदित्य प्रताप सिंह,एस पी जबलपुर।







