WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

माहौल तो बनता है पर बरस नहीं रहे बदरा, प्री मानसून की बारिश ही दिला सकती है उमस और गर्मी से राहत

जबलपुर यश भारत। देश के दूसरे राज्यों में समय से पूर्व मानसून की दस्तक के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जबलपुर जिले में भी मानसूनी बारिश का सिलसिला जल्द शुरू हो जाएगा लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। मानसून के मुंबई के पास अटकने से विलंब हो रहा है जिसके कारण लोगों को अब यह इंतजार है कि कम से कम प्री मानसून की बारिश ही हो जाए तो कम से कम उम्स और गर्मी से तो राहत मिले। पिछले कई दिनों से दोपहर के बाद आसमान पर बादलों की आहट तो नजर आती है और मौसम में बदलाव भी दिखता है लेकिन मामूली बूंदाबांदी को छोड़ दे तो कि मानसून के इस सीजन में अब तक अच्छी बारिश नहीं हो पाई है जिसके कारण उमस बढी हुई है। और फिलहाल मौसम के 6 जून तक इसी तरह के बने रहने की संभावना स्थानी मौसम कार्यालय के द्वारा दी जा रही है। यदि वर्तमान मौसम की बात करें तो 3जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा किसी तरह न्यूनतम तापमान भी 24.02 डिग्री दर्ज हुआ और यह भी सामान्य से चार डिग्री कम रहा। बुधवार 4 जून को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि दोपहर में कहीं-कहीं मामूली बूंदाबांदी हुई। गुरुवार 5 जून को अधिकतम अधिकतम तापमान 38.02 डिग्री   दर्ज हुआ जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा  ।  गत वर्ष पांच  जून को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29. डिग्री दर्ज किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu