जबलपुरमध्य प्रदेश

जेल में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ से बंदियों का तनाव कम  

आठ दिवसीय आध्यात्मिक प्रशिक्षण सफल आयोजन

जबलपुर यश भारत । ​जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में, ऑर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा जेल में परिरुद्ध पुरुष और महिला बंदियों के लिए आठ दिवसीय आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 24.10.25 से 31.10.25 तक चला, जिसका संचालन संस्था के प्रशिक्षक अरूणा सरीन, ब्रम्हानंद पाण्डेय, कु. वसुंधरा शुक्ला, और वालेंटियर घनश्याम सिंह ठाकुर ने किया।

04 1

​प्रशिक्षकों ने बंदियों को योग और ध्यान के माध्यम से तनाव, क्रोध, अवसाद जैसी नकारात्मक भावनाओं को नियंत्रित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता, आत्म-सम्मान और आत्म-संतुष्टि प्राप्त करने हेतु प्रशिक्षित किया। इस प्रशिक्षण के दौरान, बंदियों को ध्यान के लाभों के बारे में बताया गया, जैसे कि मानसिक स्पष्टता, प्रसन्नता, तनाव-मुक्त जीवन और सकारात्मक सोच में वृद्धि। प्रशिक्षकों ने बंदियों के मन, मस्तिष्क और मानसिक विकास में सकारात्मक वृद्धि लाने के तरीकों पर जोर दिया। यह पूरा कार्यक्रम उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश और सरिता घारू की उपस्थिति और सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button