डेढ़ करोड़ के जेवरात और 5 लाख नकदी चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ करोड़ के जेवरात और 5 लाख नकदी चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
भोपाल,यशभारत। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के सोने के जेवरात और 5 लाख रुपये नकद चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें से एक को दूसरे केस में जेल से रिमांड पर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार फरियादी आनंद पाराशर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 28 सितंबर की शाम 6:00 बजे से 29 सितंबर की सुबह 11:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर में सेंधमारी की। चोरों ने करीब 1250 ग्राम सोने के जेवरात, जिसमें 4 सोने के कंगन (चूड़ी) शामिल थे, और 5 लाख रुपये नगद चुरा लिए। चोरी हुए माल की कुल कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है।
डीसीपी अभिनव चौकसे ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की जिसमें चोरी की वारदात में शामिल चार आरोपियों के नाम समने आये है। जिसमें से दो आरोपियों को हिसरात में लिया गया। जिनके नाम रवि विश्वकर्मा (30), निवासी सुभाष नगर, ऐशबाग, डाली पाराशर (24), निवासी नगर निगम कॉलोनी, अशोका गार्डन वही दो आरोपी फरार है जिनके नाम अंकित तिवारी (24), निवासी ऐशबाग (वर्तमान पता सागर) अजय उर्फ अज्जू शाक्य (निवासी रायबरेली, उत्तर प्रदेश)
डीसीपी अभिनव चौकसे ने आग बताया कि इस वारदात में एक आरोपी देबू उर्फ देवाशीष शर्मा (23) की संलिप्तता भी सामने आई है। देवाशीष शर्मा पहले से ही छोला थाने के एक अन्य मामले में जेल में बंद था, जिसे कोहेफिजा पुलिस ने इस मामले की पूछताछ और माल बरामदगी के लिए फार्मल गिरफ्तारी ) के बाद पुलिस रिमांड पर लिया है।पुलिस अब गिरफ्तार और रिमांड पर लिए गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी किए गए डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने और नकदी को बरामद किया जा सके। साथ ही, फरार दोनों आरोपियों की तलाश में भी टीमें भेजी गई हैं।







