भोपाल

हत्या के आरोपी अस्पताल में भर्ती, वार्ड में पुलिस का पहरा -नाबालिग प्रेमिका को लेकर हुए विवाद में हुई हत्या, आपस में समझौता और बात करने पहुंचे थे दोनों पक्ष

हत्या के आरोपी अस्पताल में भर्ती, वार्ड में पुलिस का पहरा

-नाबालिग प्रेमिका को लेकर हुए विवाद में हुई हत्या, आपस में समझौता और बात करने पहुंचे थे दोनों पक्ष

भोपाल यशभारत। कोलार इलाके में नगर निगम फायरकर्मी के छोटे भाई की हत्या करने वाले दोनों आरोपी घटना के बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती हो गए। जिन्हें पुलिस पहरे में रखा गया है। हत्या की वारदात के दौरान दोनों आरोपी मारपीट में घायल हो गए थे। आरोपियों के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी। आरोपियों ने एक नाबालिग प्रेमिका को लेकर हुए विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना पुलिस के मुताबिक, प्रियंका नगर कोलार निवासी फायरकर्मी सूरज मोरे का छोटा भाई आकाश मोरे(25) कल रात करीब आठ बजे अपने दोस्त अंकित वर्मा के साथ मधुरम हाईट्स स्थित एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे थे। जहां पर उनका अवध राठौर और तरूण कुशवाहा से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई तो आकाश ने अपने भाई सूरज को भी वहां बुला लिया। इस दौरान अवध राठौर ने अंकित वर्मा और आकाश पर गुप्ती से हमला कर दिया। जिससे गुप्ती आकाश के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका साथी भी घायल हुआ। नाबालिग को लेकर हुआ विवाद- टीअुाई संजय सोनी ने बताया कि दोनों पक्षों में एक नाबालिग लड़की को लेकर विवाद था। एक पक्ष नाबालिग लड़की का पूर्व पे्रमी है तो वहीं दूसरा पक्ष भी नाबालिग लड़की से प्रेम करता है। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में पंचायत में विवाद का हल तलाशने की बात चल रही थी।, इसी बीच दोनों पक्ष आपस में विवाद हो गया। जिसमें अवध राठौर के हमले में आकाश मोरे की जान चली गई। पुलिस के पहने में हत्यारे- हत्या करने वाले आरोपी अवध राठौर और तरूण कुशवाहा घटना के बाद खुद हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हो गए। जहां से उन्हें दूसरे वार्ड में जांचों के लिए भर्ती किया गया। इस दौरान सीटी स्कैन भी किया गया है। अस्तपाल में वार्ड के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों के डिस्चार्ज होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu