भोपाल

दहेज हत्या के आरोपी रायसेन से आकर भोपाल में काट रहे थे फरारी

दहेज हत्या के आरोपी रायसेन से आकर भोपाल में काट रहे थे फरारी
-पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रिश्तेदार के घर से दबोचा
भोपाल यशभारत।
शाहजहांनाबाद इलाके में दहेज हत्या के आरोपी अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिप कर फरारी काट रहे थे। उन्हें रायसेन पुलिस केस दर्ज होने के बाद से तलाश कर रही थी। आज भोपाल पुलिस ने रायसेन पुलिस के इनपुट के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों को रायसेन पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
एसीपी शाहजहांनाबाद अनिल वाजपेयी ने बताया कि सोमवार को एक महिला के पिता शाहजहांनाबाद थाने पहुंचे थे। वे रायसेन जिल के बेगमगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया था कि दहेज प्रताडऩा से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। बेटी की मौत के बाद बेगमगंज थाने में उसके पति, सास-ससुर और एक अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण दर्ज होने के बाद से दहेज हत्या को आरोपी अपने घर से गायब हो गए थे, जो शाहजहांनाबाद इलाके में स्थित मल्टी में अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिप कर फरारी काट रहे हैं। इसके बाद रायसेन जिले के पुलिस अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने भी मामले की पुष्टि की थी। इसके बाद देर रात शाहजहांनाबाद व एक अन्य थाने की पुलिस टीम ने वाजपेयी नगर मल्टी में दबिश दी और फरार चल रहे मृतका के आरोपी पति, सास-ससुर और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को आज सुबह बेगमगंज थाना पुलिस शाहजहांनाबाद थाना से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button