भोपालमध्य प्रदेश

समाजसेवी की रायफल से फायरिंग करने वाला  हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 

समाजसेवी की रायफल से फायरिंग करने वाला  हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 
​​भोपाल, यशभारत। राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग कर फरार हुआ मुख्य आरोपी दीपेंद्र गुर्जर सहित उसके दो अन्य साथी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। अरेराहिल्स पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आरोपी को तीनों को हिरासत में लिया है।
​अरेराहिल्स थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए कहा, ​पुलिस ने तकनीकी मदद से मुख्य आरोपी दीपेन्द्र गुर्जर को मालवीय नगर, भोपाल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी ने बताया कि वह करीब दो माह पहले भोपाल के चार इमली निवासी लोकेन्द्र गुर्जर के यहाँ नौकरी करता था। लोकेन्द्र गुर्जर अपनी लाइसेंसी पिस्टल और 315 बोर राइफल आरोपी को देकर अपनी सुरक्षा और समाज में रौब दिखाता था। दीपेन्द्र ने घटना को अंजाम देने के लिए उसी लाइसेंसी राइफल का उपयोग किया था।
​पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपेन्द्र गुर्जर, उसके दोनों सहयोगी साहब सिंह व देशराज गुर्जर और पैसे प्राप्त करने वाली महिला गुलफशा को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button