भोपालमध्य प्रदेश

किरायेदार ने मकान मालकिन को उतारा मौत के घाट, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

किरायेदार ने मकान मालकिन को उतारा मौत के घाट, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

भोपाल, यश भारत। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक किरायेदार ने अपनी ही मकान मालकिन की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भागकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गौतम नगर निवासी महिला (मकान मालकिन) और उनके घर में रह रहे किरायेदार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने आपा खो दिया और पास रखे धारदार हथियार से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने की खुदकुशी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश ही रही थी कि सूचना मिली कि एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। शिनाख्त करने पर मृतक की पहचान वही किरायेदार के रूप में हुई जिसने मकान मालकिन की हत्या की थी।

घटना की सूचना मिलते ही गौतम नगर थाना पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।

वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर इसे आपसी विवाद माना जा रहा है। आरोपी के पास से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी जांच रेलवे पुलिस के समन्वय से की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button