जबलपुर

रात को गिरने लगा पारा, बढ़ने लगी ठंड 

 

जबलपुर यश भारत।ठंड़ का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, कोई सिस्टम एक्टिव नहीं होने से मौसम शुष्क है। आसमान साफ है। मौसम विभाग की मानें, तो शुक्रवार से रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। फिलहाल आने वाले तीन- चार दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। नवम्बर के पहले हफ्ते से तेज ठंड का दौर शुरू होने का अनुमान है।

 

मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही प्रदेश में भी एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस कारण तापमान में बदलाव दिख रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने तीव्रतम चक्रवाती तूफान का भी सम्भाग के मौसम पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। लेकिन, इन तूफानों के कारण नम हवा एं एकत्रित होकर प्रदेश की ओर लगातार उत्तरी हवा ला रही है। इससे तापमान में गिरावट हो रही है। अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की सम्भावना है। इस दौरान रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

रात का पारा नीचे-गुरुवार को दिन में हल्की ठंडक रही। रात होते ही पारा हल्का नीचे गिर गया। ठंडी हवा में सिहरन महसूस की गई। दिन का तापमान 31.1 डिग्री रहा । वहीं न्यूनतम तापमान 16.4 से हल्का गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्डकिया गया।

 

Related Articles

Back to top button