
जबलपुर यश भारत। पनागर थाना अंतर्गत रैपुरा ग्राम में रहने वाली 25 वर्षीय नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की शादी मई महीने में हुई थी और परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर कर विवेचना में ले लिया है पीएम रिपोर्ट के बाद ही महिला की किन परिस्थितियों में मौत हुई यह स्पष्ट हो पाएगा।
13 मई 2025 को हुई थी शादी
इस संबंध में मृतका की बहन कीर्ति पटेल ने बताया कि उसकी बहन की शादी रैपुरा निवासी अंकित पटेल से इसी साल13 मई को हुई थी। मृतका और उसके पति के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन बाद में एक ही समाज के होने के कारण दोनों परिवार की रजामंदी से यह विवाह हुआ था।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
शनिवार को करीब 3:00 महिमा के ससुराल वालों ने उसके भाई को फोन किया कि तुम्हारी बहन की बहुत तबीयत खराब है तुम मेडिकल आ जाओ इसके पहले तक कोई भी जानकारी नहीं दी गयी थी. भाई जब मेडिकल पहुंचा तब तक उसकी बहन की मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि मृतका के साथ मारपीट की गई है उसका पूरा शरीर नीला पड़ा था नाक में भी चोट के निशान थे और होंठ भी कटे हुए थे तथा मुंह से खून आने के निशान भी पाए गए हैं। जिसकी साफ होता है कि महिला की तबीयत खराब नहीं हुई थी बल्कि उसके साथ की गई मारपीट में उसकी मौत हुई है।
पुलिस जुटी जांच में
इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार का कहना है कि परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम करने के उपरांत सबको पीएम के लिए भिजवा दिया है और पूरे मामले की विवेचना कर रही है़। महिला की मौत किन कारण से हुई यह पीएम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा।







