जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सुकन्या समृद्धि योजना का संचालन अब डाक विभाग से होगा

 

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023-24 से प्रारंभ की जा रही “ प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान” (PM-JANMAN) के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना भी शामिल की गयी है, जिसका क्रियान्वन डाक विभाग के माध्यम से किया जा रहा है | राज्य शासन एवं डाक विभाग के समन्वय से जबलपुर जिले की समस्त पात्र बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जाने हेतु आज प्रवर अधीक्षक डाकघर जबलपुर आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना से मुलाकात की गयी एवं उक्त अभियान में सहयोग हेतु आग्रह किया गया | कलेक्टर महोदय द्वारा उक्त अभियान में सहयोग हेतु आश्वासन दिया गया |

Related Articles

Back to top button