Delhiदेशमध्य प्रदेश

रेलवे में हजारों करोड़ के अनधिकृत खर्च पर सख्ती: वित्तीय अनुशासन लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली,यश भारत

रेलवे में हजारों करोड़ के अनधिकृत खर्च पर सख्ती: वित्तीय अनुशासन लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली,यश भारत भारतीय रेलवे ने हजारों करोड़ रुपये के बढ़ते अनधिकृत खर्च पर गंभीर चिंता जताई है और सिस्टम में वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों, उत्पादन इकाइयों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान बिना मंजूरी के खर्च करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं।

रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि कई मामलों में पहले खर्च कर लिया जाता है और बाद में सक्षम प्राधिकरण से मंजूरी ली जाती है, जो नियमों के खिलाफ है। इस तरह की कार्यप्रणाली से न केवल वित्तीय पारदर्शिता प्रभावित होती है, बल्कि बजट प्रबंधन पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।

इस स्थिति को सुधारने के लिए रेलवे ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी परियोजना में खर्च करने से पहले आवश्यक स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही अधिकारियों को जवाबदेही तय करने और वित्तीय नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

रेलवे के इस कदम का उद्देश्य अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना, पारदर्शिता बढ़ाना और सार्वजनिक धन के सही उपयोग को सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button