जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

डासना देवी मंदिर पर किया था पथराव, अब पुलिस ने लिया ऐक्शन; 2 और गिरफ्तार

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

बीते दिनों गाजियाबाद की डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। टिप्पणी के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान एक विरोध प्रदर्शन मेंसयति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बयान के विरोध में डासना देवी मंदिर के बाहर पथराव करने के मामले में वेव सिटी पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस घटना में अब तक 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

यति नरसिंहानंद सरस्वती ने 29 सितंबर को लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया था। तीन अक्तूबर को भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद सिहानी गेट पुलिस ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ केस दर्ज किया था। चार अक्टूबर की रात दूसरे समुदाय के लोगों भीड़ ने धार्मिक नारेबाजी करते हुए डासना देवी मंदिर की तरफ कूच कर दिया था। पुलिस के रोकने पर भीड़ ने पथराव कर दिया था। पुलिस इस घटना में अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। शुक्रवार को वेव सिटी पुलिस ने मोमीन और वाहिद को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu