देशबिज़नेस

Stock Market Updates: सेबी की क्लीन चिट के बाद Adani Group के शेयर 12% तक उछले

सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़का

नई दिल्ली,एजेंसी। शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई. हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 213 अंक टूटकर 82,800 पर और निफ्टी 50 करीब 51 अंक फिसलकर 25,372 पर खुला. लेकिन इस फ्लैट ओपनिंग के बीच अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली |

शुक्रवार को तेजी की वजह

अडानी पावर के शेयर में शुक्रवार को अचानक आई तूफानी तेजी की वजह सेबी का एक फैसला है। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए कुछ आरोपों पर अडानी समूह और उसके शीर्ष अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी है। सेबी ने पाया कि इसमें कानूनों का उल्लंघन, धोखाधड़ी, बाजार में हेरफेर या अंदरूनी व्यापार का कोई मामला नहीं पाया गया। हिंडनबर्ग ने जनवरी, 2023 में रिपोर्ट जारी कर अडानी पर फंड की हेराफेरी करने समेत अन्य आरोप लगाए थे। उसके बाद समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी।

कौन से शेयर कितने चढ़े

शुक्रवार सुबह के ट्रेडिंग सेशन में 9 बजकर 16 मिनट पर अदाणी ग्रुप की कई कंपनियों के शेयर रॉकेट की रफ्तार से ट्रेड कर रहे थे. जिसमें सबसे बड़ी बढ़त अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) में दिखी, जो 11.76% उछलकर रुपये 678.35 पर पहुंच गया. इसके बाद अदाणी पावर (Adani Power) 8.45% चढ़कर रुपये 684.70 पर और फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 5.04% की तेजी के साथ रुपये 2,523 पर पहुंचा।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) भी 5.02% चढ़कर रुपये 879.65 पर और ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy)रुपये 1,023.90 पर पहुंचा, जिसमें 4.60% की बढ़त रही.इसके अलावा, अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports & Special) ने भी 2.48% की बढ़त दर्ज की और यह शेयर रुपये 1,447.90 पर पहुंच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button