कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह पर की बड़ी कार्रवाई की अटकलें

कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह पर की बड़ी कार्रवाई की अटकलें
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के खिलाफ कांग्रेस पार्टी बड़ी कार्रवाई कर सकती है। लक्ष्मण सिंह को ६ साल के लिए पार्टी से बाहर किया जा सकता है। लक्ष्मण सिंह को अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निष्कासित होने की अटकलें लगाई जा रही है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के डिसिप्लिनरी कमेटी के अध्यक्ष तारिक अनवर ने लक्ष्मण सिंह को पार्टी से ६ साल के लिए निष्कासित करने की सिफारिश की है। तारिक अनवर का कहना है कि लक्ष्मण सिंह लगातार पार्टी के विरूध जा रहे है, वे अनुसशासनहीनता कर रहे है। उनके द्वारा कई बार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की गई है। उन्होंने बीते दिनों पार्टी के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भी बयान बाजी की थी। राहुल के खिलाफ यह दिया था बयान आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने बीते दिनों कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बयान बाजी की थी। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओं नोटिस भी भेजा था। लक्ष्मण सिंह ने २५ अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमलो को लेकर पार्टी और पार्टी नेताओं पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भोले हैं, देश उनकी अपरिपक्वता के परिणाम भुगत रहा है। इसके अलावा उन्होंने जम्मू के सीएम को लेकर भी विवादित बयान दिया था। लक्ष्मण सिंह ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं। कांग्रेस को तुरंत नेशनल कांफ्रेंस से समर्थन वापस ले लेना चाहिए।







