भोपाल
पचमढ़ी में रोड पर उतरे एसपी, संभाली यातायात व्यवस्था
पचमढ़ी में रोड पर उतरे एसपी, संभाली यातायात व्यवस्था
भोपाल यशभारत। हिल स्टेशन पचमढ़ी में चल रहे नागद्वारी मेले का समापन मंगलवार को हो गया। नागपंचमी के अवसर पर लाखों श्रद्धालु पचमढ़ी पहुंचे थे। श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि पचमढ़ी, पिपरिया, भोपाल, नर्मदापुरम रोड पर जाम के हालात बन गए। लगातार हो रही बारिश के बावजूद इसके श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। पचमढ़ी में व्यवस्था संभालने के लिए एसपी डॉ गुरकरन सिंह रोड पर उतरे। पुलिस जवानों को अलग अलग मार्ग पर तैनात कर वाहन निकाले गए। नागद्वारी से दर्शन कर श्रद्धालु वापस अपने गंतव्य की ओर निकल रहे हैं। बारिश के कारण कई जगहों पर मार्ग खराब है। पिपरिया हाइवे पर भी जाम के हालात बन गए थे। पुलिस जवानों की मुस्तैदी के कारण लोगों के वाहन निकल सके।







