जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
बेटे-बहू ने हड़प लिए जेवर के साथ 40 लाख रुपए

बेटे-बहू ने हड़प लिए जेवर के साथ 40 लाख रुपए
जबलपुर | गोराबाजार थानांतर्गत मनं 307 बी-टाइप शुभम कॉम्प्लेक्स तिलहरी निवासी 77 वर्षीय श्रीमती जितेन्द्र कुमारी सिंह ने एसपी ऑफिस में लिखित शिकायत की है। इसमें बताया गया है कि उनके पति स्व. ब्रजभान सिंह की कैंसर से मृत्यु हो चुकी है। इसी बीच बेटे एवं बहू ने उनसे एफडी करने के नाम पर 95 तोला सोने-चांदी के जेवर एवं 40 लाख रुपए ले लिए और हड़पकर अपने पास रख लिए हैं। इसे देखते हुए उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए। इसी तरह 954 संजीवनी नगर निवासी निशा लोधी ने भी लिखित शिकायत की है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पिता तथा सौतेली मां के द्वारा पैतृक भूमि को लगातार बेचा जा रहा है और उन्हें किसी भी प्रकार का हिस्सा नहीं दिया जा रहा







