पितृ मोक्ष अमावस्या पर सूर्य ग्रहण


जबलपुर, यश भारत। आगामी 2 अक्टूबर को पढ़ने वाली पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन एक अनोखा सयोग बना रहा है । जबकि अमावस्या के दिन देर रात भारत में सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यह कुछ अमेरिकी देशों में दिखाई देगा। जानकारी के मुताबिक पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन सूर्य पर रात्रि 9 बजकर 4 मिनिट से ग्रहण शुरू होगा और जो देर रात लगभग 3 बजे तक चलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित लोकेश व्यास ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस ग्रहण का अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ने वाला है। यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ और फलदाई रहेगा , वहीं कुछ राशियों के जातक पर इसका कुछ दुष्प्रभाव भी पड़ सकता है। जबकि सनातन धर्म में पितृ मोक्ष अमावस्या पितृ पक्ष की समाप्ति पर पड़ती है और पितृपक्ष का हमारे पूर्वजों और मृत आत्माओं के साथ गहरा संबंध है। ऐसे में इस दिन पढ़ने वाला सूर्य ग्रहण एक विशेष प्रभाव वाला होगा इस ग्रहण का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसे आप विस्तार से यश भारत न्यूज़ चैनल और यश भारत के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विस्तार से देख सकते हैं।