देश

रिकॉर्ड उछाल के बाद नरमी: सोना-चांदी सस्ते हुए, जानिए आज गिरावट की असली वजह

निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू की

नई दिल्ली,एजेंसी। सोने और चांदी के दामों में आज एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। बीते कुछ दिनों की भारी तेजी के बाद आज बाजार खुलते ही कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। विशेषज्ञ इसे कमजोरी नहीं बल्कि रिकवरी के बाद का स्वाभाविक करेक्शन बता रहे हैं।

MCX पर आज 5 फरवरी को 24 कैरेट सोना करीब 2777 रुपये टूटकर खुला, जिसके बाद इसका भाव 150268 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। इसी तरह चांदी के दामों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। चांदी आज 16131 रुपये सस्ती होकर सुबह करीब 9:06 बजे 252719 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई।

क्यों फिसले आज सोना-चांदी के दाम?

बाजार जानकारों के अनुसार, 3 और 4 फरवरी को आई तेज उछाल के बाद आज निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू की है। जब कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचती हैं, तो बड़े निवेशक लाभ सुरक्षित करने के लिए बिकवाली करते हैं, जिससे दामों में अस्थायी गिरावट आती है।

क्या आगे और गिरावट संभव?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट स्थायी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय संकेत, डॉलर इंडेक्स और ब्याज दरों को लेकर बाजार फिलहाल संतुलन बना रहा है। आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेतों के आधार पर सोने-चांदी की दिशा तय होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button