मंत्री विजय शाह मामले में SIT की जांच पूरी: भाषण के दौरान मौजूद प्रमुख लोगों के लिए गए बयान

भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह मामले में एसआईटी की जांच पूरी हो गई है। विजय शाह के भाषण के दौरान वहां मौजूद प्रमुख लोगों के बयान लिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट में कल 28 मई को सुनवाई है। SC में SIT अपनी रिपोर्ट पेश कर सकती है।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए एमपी के मंत्री विजय शाह मामले में SIT टीम की जांच पूरी हो गई है। जांच दल ने इंदौर के मानपुर जाकर जांच की। विजय शाह के भाषण के दौरान वहां मौजूद प्रमुख लोगों के बयान लिए गए हैं। कल सुप्रीम कोर्ट में एसआईटी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
ये है पूरा मामला
दरअसल, मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने 12 मई को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि ‘पाकिस्तानियों ने हमारे देश के लोगों के कपड़े उतारे, लेकिन हमने उनकी समाज की बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को भेजकर उनकी ऐसी तैसी करवा दी।’







