भोपाल

बहनों ने भाई के भाल पर लगाया तिलक, मांगा सुरक्षा का वचन 

बहनों ने भाई के भाल पर लगाया तिलक, मांगा सुरक्षा का वचन
– केंद्रीय जेल में कैदियों को राखी बांधने पहुंची बहनें
भोपाल यशभारत। रक्षा बंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई के भाल पर तिलक लगाकर सुरक्षा का वचन मांगा। भाईयों ने भी बहनों को वचन देते हुए उपहार दिया। सुबह से ही पर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गईं थीं। पर्व के चलते शहर के बाजारों में भी भीड़ उमड़ी। शनिवार सुबसे सबसे ज्यादा भीड़ मिष्ठान भंडारों पर रहीं। लोगों ने अपनी पसंद की मिठाई खरीदी। वहीं दुकान संचालकों ने भी लोगों की पसंद का ख्याल रखते हुए सामग्री तैयारी कराई थी। बच्चों की पसंद के अनुसार केक भी तैयार कराए गए थे तो वहींं घेवर, कलाकंद भी कई फ्लेवर में रखे गए थे। शहर के न्यू मार्केट, दस नंबर, बारह नंबर मार्केट, तुलसी नगर, बिट्टन मार्केट सहित अन्य बाजारों में रौनक रहीं। केंद्रीय जेल के बंदियों को राखी बांधने के लिए बहने पहुंची। जेल प्रहरियों की मौजूदगी में सुरक्षा के बीच बहनों ने अपने भाईयों को राखी बांधी। बंदियों ने अपराध से दूर रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button