श्रीद्वारकाशारदापीठाधीश्वर ने पत्रकार आशीष शुक्ला के अनुज अजय शुक्ला के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना
यह संवेदना पत्र 22 नवंबर 2025, श्रीशारदापीठ मठ, द्वारका (गुजरात) की ओर से जारी किया गया।

श्रीद्वारकाशारदापीठाधीश्वर ने पत्रकार आशीष शुक्ला के अनुज अजय शुक्ला के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना
जबलपुर / द्वारका। पश्चिमाम्नाय श्रीद्वारकाशारदापीठाधीश्वर की ओर से पत्रकार आशीष शुक्ला (संस्थापक – यशभारत, जबलपुर) के छोटे भाई अजय शुक्ला के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। पीठ द्वारा जारी संवेदना पत्र में कहा गया है कि अजय शुक्ला का पंचभौतिक शरीर त्याग अत्यंत दुःखद है और इस समाचार से संपूर्ण शारदापीठ परिवार शोकाकुल है।

पीठ की ओर से जारी संदेश में लिखा है कि दिवंगत अजय शुक्ला सदाचार, सरल स्वभाव और सेवा भावना के धनी थे। उनके निधन से परिवार सहित समाज में व्याप्त दुख की भावना पर शारदापीठ ने दुख व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को परम शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
संवेदना पत्र में ब्रह्मचारी नारायणानंद, मंत्री,श्रीशारदापीठ मठ, द्वारका ने लिखा कि इस कठिन समय में मठ संपूर्ण शुक्ला परिवार के साथ खड़ा है और भगवान श्रीकृष्ण से परिजनों को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना करता है। यह संवेदना पत्र 22 नवंबर 2025, श्रीशारदापीठ मठ, द्वारका (गुजरात) की ओर से जारी किया गया।







