जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गढ़ा स्टेशन के सामने ढाबे पर चली गोली, एक शख्स घायल; पुरानी रंजिश का मामला

बीती राात गढ़ा स्टेशन के सामने स्थित एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस को रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि जबलपुर जंक्शन ढाबे के सामने दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है और गोली चलने की घटना हुई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर यह जानकारी मिली कि मोहित चौधरी और गुल्लू तथा तुषार सोनी के बीच किसी पुरानी पारिवारिक बात को लेकर वाद-विवाद हो रहा था। इसी दौरान, गुल्लू और तुषार सोनी ने मोहित चौधरी को जान से मारने की नीयत से फायर किया। हालांकि, गोली मोहित चौधरी को न लगकर पास खड़े गली से गुप्ता (नाम अस्पष्ट) नामक व्यक्ति के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस इस घटना के पीछे की पुरानी रंजिश और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button