जबलपुरमध्य प्रदेश

हिंदी लेखिका संघ मध्य प्रदेश की लघुकथा संगोष्ठी संपन्न

जबलपुर इकाई द्वारा साहित्यिक आयोजन

जबलपुर। हिंदी लेखिका संघ मध्य प्रदेश जबलपुर इकाई के तत्वावधान में विगत दिवस लघुकथा संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसे श्रीमती चंद्रप्रकाश वैश्य द्वारा भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात संस्था का नियत कार्यक्रम “वंदे मातरम्” सामूहिक रूप से सभी सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा विश्व शांति हेतु एक मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम का अध्यक्षीय उद्बोधन संस्था अध्यक्ष डॉ. कामना कौस्तुभ द्वारा दिया गया। उन्होंने उपस्थित साहित्यकारों को लघुकथा संगोष्ठी के लिए शुभकामनाएँ दीं एवं सभी के एकत्रित होने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सलाहकार श्रीमती अर्चना मलैया ने विगत आयोजनों की संक्षिप्त समीक्षा प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्यक्रमों—होली मिलन एवं वार्षिक उत्सव—की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया।

लघुकथा संगोष्ठी में उपस्थित रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट लघुकथाओं का पाठ किया। जिनमें डॉ. कामना कौस्तुभ, श्रीमती अर्चना मलैया, श्रीमती रेखा चौधरी, श्रीमती आरती शर्मा, डॉ. शोभा सिंह, डॉ. छाया सिंह, श्रीमती सुषमा साहू, श्रीमती छाया त्रिवेदी, श्रीमती मंजू इंगले, श्रीमती चंद्रप्रकाश वैश्य, श्रीमती शशिकला सेन, डॉ. राजलक्ष्मी शिवहरे एवं डॉ. अंकिता गुप्ता शामिल थीं। सभी रचनाकारों की लघुकथाओं को सराहना मिली।

इस अवसर पर डॉ. अंकिता गुप्ता द्वारा “गर्भ संस्कार की आवश्यकता एवं महत्व” विषय पर संक्षिप्त एवं उपयोगी जानकारी भी दी गई, जो उपस्थित सदस्यों के लिए ज्ञानवर्धक रही।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजलक्ष्मी शिवहरे एवं श्रीमती आरती शर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेखा चौधरी ने कुशलतापूर्वक किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती छाया त्रिवेदी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर स्वर्गीय श्रीमती प्रार्थना अर्गल, डॉ. अशोक अवस्थी एवं श्रीमती उमा पिल्लई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस प्रकार साहित्यिक वातावरण में संपन्न हुई यह लघुकथा गोष्ठी सफल एवं सार्थक रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button