एप्पल कंपनी का लोगो लगाकर दुकानदार बेच रहे थे नकली एसेसरीज -पुलिस ने छापा मारकर जब्त की 6 लाख के नकली मोबाइक कवर और एयर बट्स

एप्पल कंपनी का लोगो लगाकर दुकानदार बेच रहे थे नकली एसेसरीज
-पुलिस ने छापा मारकर जब्त की 6 लाख के नकली मोबाइक कवर और एयर बट्स
भोपाल, यशभारत।
न्यू मार्केट में चार दुकानों पर एप्पल कंपनी के लोगो लगाकर दुकानदार नकली एसेसरीज बेच रहे थे। जब इस बात की खबर ऑथराइज्ड कंपनी को चली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने कल सभी चार दुकानों पर कंपनी के अधिकारियों के साथ छापा मारा। जहां से पुलिस ने एप्पल कंपनी का लोगो लगे नकली मोबाइल कवर और एयर बट्स जब्त किए हैं। टीटी नगर पुलिस ने सभी चार दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
एसआई राघवेन्द्र सिंह सिकरवार ने बतायसा कि ग्रिसिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एप्पल कंपनी की ऑथराइज्ड कंपनी है, जो एप्पल कंपनी के नाम से बिकने वाली एसेसरीज की निगरानी करती है। उक्त कंपनी को न्यू मार्केट की कुछ मोबाइल दुकानों पर एप्पल कंपनी की नकली एसेसरीज बेचे जाने की सूचना मिली थी। इस पर कंपनी के अधिकारी ने थाने में शिकायती आवेदन दिया था। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने कल दोपहर न्यू मार्केट स्थित चार दुकानों पर एक साथ छापा मार कार्रवाई की थी। तलाशी लेने पर सभी दुकानों से करीब 11 से ज्यादा मोबाइल कवर और एयर बट्स जब्त किए हैं। सभी मोबाइल कवर और एयर बट्स पर एप्पल कंपनी कर नकली लोगो लगाया हुआ था। आरोपी दुकानदार नकली एसेसरीज पर एप्पल कंपनी का लोगो लगाकर ग्राहकों को मंहगे दाम में बेच रहे थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दुकानदार रातीबड़ निवासी अभिषेक धानक, टीटी नगर दशहरा मैदान निवासी मोहम्मद आसिफ, कोटरा निवासी पुरूषोत्तम और कोटरा सुल्तानाबाद निवासी धरमदास केसवानी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की दुकानों से जब्त नकली एसेसरीज की कीमत करीब 6 लाख रूपए आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







