जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शिरडी साईं संस्थान को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर

 

शिरडी, महाराष्ट्र: विश्व प्रसिद्ध शिरडी साईं बाबा मंदिर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसके बाद मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस हाई अलर्ट पर है।

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर तथा आसपास के इलाकों की सघन तलाशी ली। हालांकि, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

यह कोई पहली बार नहीं है जब शिरडी साईं संस्थान को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले, 2 मई 2025 को भी मंदिर को पाइप बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो जांच के बाद फर्जी निकली थी।

मई में मिली धमकी के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई थी। साईं मंदिर में भक्तों को फूल, माला, प्रसाद और शॉल जैसे सामान अंदर ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ताजा धमकी के बाद सुरक्षा के इन नियमों को और सख्ती से लागू किया जा सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button