शिमला-मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी:श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद, एयरपोर्ट पर बर्फ, कई फ्लाइट्स कैंसिल
बर्फबारी के कारण वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मौसम बदल गया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़और दिल्ली में देर रात से बारिश हो रही है। तेज हवाएं चल रही हैं। इससे कई जिलों में तापमान घट गया है।
हिमालय के राज्यों में भी बारिश-बर्फबारी का एक और दौर शुरू हो गया है। हिमाचल के शिमला-मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इससे साढ़े तीन महीने से चल ड्राई स्पेल खत्म हो गया है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार को श्रीनगर में बर्फबारी के कारण, फ्लाइट ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद है। नवयुग टनल के पास ट्रैफिक रोक दिया गया है। मुगल, सिंथन और स्स्त्र सड़कें भी बंद हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जनवरी को दूसरा स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे उत्तर भारत के 9 राज्यों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, पश्चिम से आने वाली हवा और बादलों का एक सिस्टम होता है। इसके एक्टिव होने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। तापमान में गिरावट आएगी, साथ ही पाला पडऩे और कोल्डवेव के हालात बन सकते हैं। बर्फबारी के कारण वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई है।श्रीनगर से सुबह 9 बजे तक 6 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।







