जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शाहपुरा बैंक लूटकांड,पुलिस को मिले अहम सुराग, जांच जारी

घटना के समय पीड़ित के साथ एक व्यक्ति और मौजूद था,

शाहपुरा बैंक लूटकांड,पुलिस को मिले अहम सुराग, जांच जारी

 

जबलपुर, यश भारत। शाहपुरा में स्थित यूनियन बैंक से जुड़े लूटकांड का मामला सामने आया है, जिसमें सेंट्रल बैंक से पैसे निकालने के बाद लूट की घटना हुई। थाना शाहपुरा के प्रभारी ने जानकारी दी है कि घटना के समय पीड़ित के साथ एक व्यक्ति और मौजूद था, जिसके साथ उसका लेनदेन था।
प्रथम दृष्टया यह संदेह जताया जा रहा है कि लेनदेन से जुड़ा विवाद घटना का कारण हो सकता है। पुलिस ने घटनास्थल और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया, मामले की गहन जांच जारी है, और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।फिलहाल पुलिस सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ कर रही है और सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button