देश

विदाई के बाद ससुराल पहुंचने की जगह दुल्हन हो गई किडनैप,देखते रह गया दूल्हा और ससुराल वाले,जानिए पूरी खबर

राजस्थान के भीलवाड़ा में प्रेमी ने दूल्हे और उसके परिजनों के सामने ही दुल्हन का अपहरण कर लिया. विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन मंदिर में दर्शन के लिए गए थे, तभी प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वहीं पर वारदात को अंजाम दिया. दूल्हे के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. पुलिस का कहना है कि दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी गई है.

दरअसल, भीलवाड़ा के बिजोलिया के रहने वाले रवि नायक की शादी शुक्रवार को लाछुड़ा की रहने वाली कविता (बदला हुआ नाम) के साथ हुई. इसके बाद दूल्हा-दुल्हन अपने परिजनों और कुछ बारातियों के साथ कृषि मंडी में स्थित मंदिर में दर्शन के लिए गए. इस दौरान तीन बदमाश स्कूटर लेकर आए और तलवार के नोक पर कविता को उठाकर ले गए. दूल्हा रवि और उसके परिजनों ने बदमाशों का पीछा किया. मगर, तीनों बदमाश हाथ नहीं लगे. इसके बाद रवि ने भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई. रवि का कहना है कि पत्नी की विदाई के बाद हम मंदिर गए थे. वहां से भगवान का आशीर्वाद लेकर कार में बैठ ही रहे थे. तभी यह वारदात हुई.

दुल्हन को उसका प्रेमी लेकर हुआ फरार

दूल्हे का आरोप है कि तभी दीपक कोली ने साथियों के साथ आया और तलवार की नोक पर उसकी पत्नी को जबरन उठा कर ले गया. रवि का कहना है कि इस दौरान योगिता मेरा हाथ पकड़ी थी, जिससे मेरे हाथ पर भी चोट लग गई.

सुभाष नगर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र मीणा ने बताया कि बिजोलिया के रहने वाले रवि नायक ने एफआईआर दर्ज कराई है. उसमें कहा गया है कि उसकी शादी कविता के साथ हुई और मंदिर में दर्शन करने के बाद जब हम लौट रहे थे तो उसके प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम दिया.

जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा- पुलिस

पुलिस ने बताया कि तीन बदमाशों ने तलवार की नोक पर अपहरण कर लिया. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

Also Read:MP News 2023 CM शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनो के लिए फिर एक लाई बड़ी सौगात, अब महिलाये कैसे जीत सकती है 5 हजार 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button