देश

1 मार्च से बदलेंगे कई बड़े नियम: ऑनलाइन टिकट,UPI, सिम बाइंडिंग और गैस की कीमतों का आम जनता पर असर

ईंधनों की दरों में बढ़ोतरी या कटौती की संभावना

नई दिल्ली। रविवार, 1 मार्च से देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों की दैनिक जिंदगी पर पड़ेगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग, यूपीआई भुगतान, सिम बाइंडिंग व्यवस्था और एलपीजी-सीएनजी की कीमतों से जुड़े नियमों में परिवर्तन किया जा रहा है।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बदलाव

1 मार्च से भारतीय रेल की जनरल क्लास और प्लेटफॉर्म टिकट की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था में बदलाव होगा। अब यात्री भारतीय रेल के यूटीएस ऐप के माध्यम से जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। इसके लिए अब केवल RailOne मोबाइल ऐप का उपयोग करना होगा।

UPI ट्रांजैक्शन होंगे अधिक सुरक्षित

डिजिटल भुगतान को और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार 1 मार्च से यूपीआई लेनदेन के नियमों में बदलाव लागू कर रही है। अब बड़े अमाउंट के ट्रांजैक्शन के लिए केवल UPI PIN पर्याप्त नहीं होगा। अतिरिक्त सुरक्षा के तहत बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया जाएगा।

सिम बाइंडिंग का नया नियम

साइबर फ्रॉड पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का नया प्रावधान लागू किया जाएगा। इसके तहत WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप सीधे सिम कार्ड से लिंक होंगे। यदि मोबाइल से सिम हटाया जाता है तो ये ऐप तत्काल बंद हो जाएंगे और केवल वाई-फाई के माध्यम से भी कार्य नहीं करेंगे।

एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में संभव बदलाव

तेल विपणन कंपनियां प्रत्येक माह की पहली तारीख को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन सहित अन्य कंपनियां एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ की कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 मार्च को भी इन ईंधनों की दरों में बढ़ोतरी या कटौती की संभावना है।

इन बदलावों के चलते आम नागरिकों को डिजिटल लेनदेन, यात्रा और घरेलू ईंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं में नए नियमों के अनुरूप स्वयं को ढालना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button