भोपालमध्य प्रदेश

बूथ चलो अभियान के जरिए सेवा और संगठन को मिलेगी मजबूती

बूथ चलो अभियान के जरिए सेवा और संगठन को मिली मजबूती मंत्री विश्वास सारंग

भोपाल यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे बूथ चलो अभियान के तहत राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में सेवा, स्वच्छता और जनसंपर्क के विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान का नेतृत्व मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया। कार्यक्रम के दौरान विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और बूथ चलो अभियान उसी भावना का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का अवसर भी है। अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक पहुंचकर समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित किया और सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन की विचारधारा को साकार , अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में विशेष सफाई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वास कैलाश सारंग ने स्वयं मंदिर परिसर की सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर सामाजिक चेतना के केंद्र होते हैं और उनकी स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। बुजुर्गों का सम्मान, संस्कारों को नमन , बूथ चलो अभियान के दौरान नरेला विधानसभा के विभिन्न बूथों पर बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और समाज में उनके योगदान को नमन किया गया। मंत्री सारंग ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं जिनके मार्गदर्शन से समाज को दिशा मिलती है।लाभार्थियों से संवाद, योजनाओं की जानकारी अभियान के तीसरे चरण में विश्वास कैलाश सारंग ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जरूरतमंदों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। विकास और सेवा भाजपा की पहचान , मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में हजारों हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है, जिसमें लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य गरीब कल्याण, सामाजिक समरसता और हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। बूथ चलो अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है जो संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के साथ समाजसेवा का संदेश भी दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button