भोपालमध्य प्रदेश

हनुमानगंज थाने में जब्त वाहनों में आग लगी, 6 वाहन खाक

हनुमानगंज थाने में जब्त वाहनों में आग लगी, 6 वाहन खाक
भोपाल, यशभारत। राजधानी के हनुमानगंज थाना परिसर में खड़े जब्त वाहनों में बुधवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास किया और फायर कंट्रोल को सूचित किया। मौके पर पहुंची दो दमकलों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए।
थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदोरिया ने बताया कि आग जब्त वाहनों में लगी। जहां वाहन खड़े थे वहीं पास में एक इलेक्ट्रिक पोल है, जिसमें शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना सुबह करीब 9 बजे की थी। आग पर काबू पा लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button