भोपालमध्य प्रदेश

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा कड़ी, खुफिया इनपुट्स के बाद Z+ घेरा और मजबूत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा कड़ी, खुफिया इनपुट्स के बाद Z+ घेरा और मजबूत

भोपाल, यशभारत: केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से और कड़ा कर दिया है। मंत्रालय को मिले उच्च स्तरीय खुफिया इनपुट्स के बाद यह निर्णय लिया गया है। चौहान को पहले से ही देश की उच्चतम सुरक्षा श्रेणियों में से एक Z+ सुरक्षा प्राप्त है।
सूत्रों के अनुसार, अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था शुक्रवार देर रात से ही भोपाल और दिल्ली, दोनों स्थानों पर लागू कर दी गई है। खुफिया संकेतों के मद्देनज़र, मंत्री के दोनों आधिकारिक आवासों पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। 74 बंगला क्षेत्र स्थित उनके सरकारी आवास (बी-8) के चारों ओर पुलिस द्वारा अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही, आवास के इर्द-गिर्द तैनात सुरक्षा बलों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित उनके सरकारी निवास पर भी सुरक्षा घेरा और अधिक सख्त कर दिया गया है।
गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस अतिरिक्त सुरक्षा तैनाती के संबंध में मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और राज्य के मुख्य सचिव को तत्काल प्रभाव से आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button