इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवत आज शाम आएंगे जबलपुर, कल होगी बैठक

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 राष्ट्रीय स्वयंसेवकसंघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवत 17 नवंबर की शाम को जबलपुर आ रहे हैं। वे आगामी 18 नवंबर से केशव कुटी में प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। डा मोहन भागवत 20 नवंबर तक जबलपुर में रहेंगे। इस दौरान वो पूरे महाकौशल प्रांत से आने वाले संघ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, तथा कार्यकर्ताओं के परिवारों से भेंट करेंगे। 19 नवम्बर को वे एक प्रबुद्धजन संगोष्ठी को भी संबोधित करेंगे।

 

 

संघ के केंद्रीय अधिकारियों का एक निश्चित अंतराल में हर प्रांत में जाना होता है, इसी क्रम में सरसंघचालक का जबलपुर आना हो रहा है। इन तीन दिनों में वो कार्यकर्ताओं से शाखा कार्य, सेवा कार्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, कृषि व श्रमिक कल्याण जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे और स्वयंसेवकों द्वारा संगठन की दृष्टि से किये जा रहे कार्यों, सामाजिक कार्यों तथा नूतन प्रयोगों की जानकारी लेंगे। साथ ही देशभर में स्वयंसेवकों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न रचनात्मक कार्यों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu