जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा एस.ए.आर. अभियान, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना पत्र, किसी अतिरिक्त दस्तावेज की नहीं होगी मांग

4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा एस.ए.आर. अभियान, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना पत्र, किसी अतिरिक्त दस्तावेज की नहीं होगी मांग

जबलपुर, यश भारत। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक एस.ए.आर. (स्पेशल समरी रिवीजन) अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्र देंगे और भरवाकर वापस लेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और मतदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम क्षेत्र में हेल्प डेस्क और जोनल सहायता केंद्र बनाए जा रहे हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस अवधि में किसी भी मतदाता से अतिरिक्त दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे। मतदाता केवल गणना पत्र भरकर अपने बीएलओ को वापस करें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग कर सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button