जबलपुर

सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, सड़क पर फैल रही गंदगी .Door-to-door garbage collection system completely broken

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था पूरी तरह चौपट

कस्तूरबा गांधी, जवाहर , महात्मा गांधी , पंडित भवानी प्रसाद तिवारी, सुभद्रा कुमार चौहान, दयानंद सरस्वती वार्ड के हालात बदहाल

 

Untitled 6 copy 9

जबलपुर,यशभारत। एस्सेल कंपनी और नगर निगम से खफा चल रहे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारियों के द्वारा दोबारा शुरू की गई हड़ताल से शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एक बार फिर से प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार कस्तूरबा गांधी, जवाहर वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, पंडित भवानी प्रसाद तिवारी वार्ड, सुभद्रा कुमार चौहान वार्ड, दयानंद सरस्वती वार्ड सहित शहर के अन्य वार्डों में कचरा न उठने से गंदगी फैल रही है। आलम ये है कि सड़कों पर कचरा आ रहा है जिसका खामियाजा शहर की जनता भुगतने मजबूर हो रही है।

नगर निगम जबलपुर के सचेतक अयोध्या तिवारी ने यशभारत को बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से डोर टू डोर व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है जिसका नतीजा है कि वार्डों में गंदगी फैल रही है। श्री तिवारी के अनुसार सब्जी मंडी,पड़ाव, आगा चौक, मरघटाई रोड सहित अन्य इलाकों की सड़कों पर कचरा फैला हुआ है। लेकिन जिम्मेदार अपनी आंख बंद किए हुए हैं। विदित हो कि गत दिवस कांग्रेस पार्षदों ने निगमायुक्त प्रीति यादव को ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि कचरा उठाने की व्यवस्था को सुधारा जाए।

Untitled 12 copy 8

 

०००००००००००००००

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button