रेत माफिया का कहर, आदिवासी पर चढ़ाया टेक्टर, … देखें वीडियो…..

भोपाल यशभारत। सिंगरौली में रेत माफिया का इतना कहर है कि एक आदिवासी ने खेत से टेक्टर निकालने मना किया तो उस पर टेक्टर चढ़ाकर जान ले ली। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने टवीट कर प्रदेश सरकार को घेरा है। जीतू पटवारी ने पोस्ट में लिखा है कि मध्यप्रदेश में अंतहीन हो चुके आदिवासी उत्पीड़न की एक और सनसनीखेज घटना अब रुसिंगरौली से सामने आई है! ऽ गन्नई गांव के गरीब आदिवासी इंद्रपाल अगरिया पर रेत माफियाओं ने इसलिए ट्रैक्टर चढ़ा दिया, क्योंकि उसने अपनी फसल पर ट्रैक्टर चढ़ाने से मना किया था!
सिंगरौली जिले में खुद की जमीन से अवैध रेत का परिवहन रोकने गए आदिवासी किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। मामला बरका चौकी क्षेत्र के गन्नई गांव में रविवार रात का है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक किसान की पहचान इंद्रपाल अगरिया (46) के रूप में हुई है। रेत माफिया से जुड़े लोग गन्नई गांव से निकलने वाली पटीर नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर इंद्रपाल के खेत से जबरदस्ती ट्रैक्टर निकाल रहे थे। खेत में लगी धान की फसल को खराब होता देख इंद्रपाल ने आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उसे ट्रैक्टर से कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले पर सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और सीडब्लूसी सदस्य व पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कार्रवाई की मांग की है।







